बरमकेला

देश को कुछ देने की और देश के लिए कुछ करने की इच्छा है, तभी राजनीति में आये युवा – प्रवीण उपाध्याय


05 अगस्त तिलकेजा- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल उरगा की प्रथम कार्यसमिति बैठक भारत भवन तिलकेजा में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रिय विधायक माननीय ननकीराम कंवर जी, भाजयुमो मंडल उरगा के प्रभारी श्री प्रवीण उपाध्याय जी एवं भाजपा उरगा मंडल महामंत्री श्री हरीश साहू जी के आगमन पर जोरदार स्वागत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
जिसमे जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण उपाध्याय ने युवाओं से भटकी हुई राजनीति नही करने को कहा, उन्होंने आगे बताया कि भाजपा से जुड़ने का अर्थ ही देश के लिए कुछ करने का अवसर है, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदानों की गाथा से उन्होंने बताया कि किस तरह राष्ट्रनिर्माण का संकल्प व्यक्तिगत हितो से कही ऊपर है,
विधायक एवम पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर जी ने धर्मातरण का मुद्दा रखा एवं कार्यकर्ताओं को संघ की शाखा जाकर अनुशाशन और संगठन की शक्ति सीखने को कहा। भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष किशन साव ने अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आव्हान किया कि अब राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए कमर कसने का वक्त आ गया है, जिसमे युवामोर्चा ही प्रमुख भूमिका निभायेगी, भाजपा मंडल महामंत्री हरीश साहू जी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह देख खुशी जाहिर करते हुए नवीन पदाधिकारियों को जोश के साथ कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण और बेरोजगारी का मुद्दा छाया रहा। धर्मांतरण सम्बन्धी एवं युवा बेरोजगारों के लिए आगामी कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। संगठन की ओर से 8 से 18 अगस्त तक अगस्त क्रान्ति मनाने युवा चौपाल लगाकर युवा बेरोजगारों से फार्म भरवाया जाएगा और जल्द ही उक्त फार्म के साथ भाजयुमो जिला कोरबा कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए युवा बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करने ज्ञापन सौंपेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता निर्मल साव, राम मनोहर सोनी, प्रदीप राव, बोधन यादव, राम निरंजन जायसवाल, उत्तम राव, विजय अग्रवाल, राकेश कैवर्त, मनोज कर्ष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, अनु. जन जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमार सिंह, भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष जतिन शर्मा, ईश्वर कश्यप, रमेश यादव, उपस्थित रहे।
भाजयुमो मंडल महामंत्री द्वय शुभम हलवाई और प्रकाश यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं में ताराचन्द्र साहू, रविन्द्र सोनी, किशन कश्यप, रामकिशन कर्ष, राहुल श्रीवास, अशोक प्रजापति, भानु मैत्री, गौरव तिवारी, रितिक वैष्णव, किशन पटेल, अजय टंडन, अश्वनी कुमार आर्य, संजय ओगरे, अभिषेक यादव, राजेश अघरिया, अजय दास, भूपेंद्र सिंह, सागर, नीलेश, गोरेलाल कर्ष, निखिल, विद्यासागर, रघु, प्रकाश उरांव, अजय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संवादाता बोधन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज़ चैनल कोरबा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button