भिलाई

होटल में देह व्यापार के लिए दीगर प्रांत से लाई गई थीं लड़कियां

भिलाई:- सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर स्थित राजश्री होटल में कल देर शाम पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के लिए लाई गई दो लड़कियों को पकड़ा। दोनों लड़कियों में क्रमश: एक को लखनऊ उत्तरप्रदेश एवं 1 को कोलकाता पश्चिम बंगाल से जिस्मफरोशी के लिए लाया गया था. आरोपी दलाल को दोनों ही लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजश्री होटल नेहरू नगर थाना अन्य राज्य से जिस्मफरोशी के इरादे से लड़कियों को लाकर अवैध कार्य कराया जा रहा है। जिस पर उन्होंने महिला थाना प्रभारी सी. तिर्की एवं सहायक उपनिरीक्षक जलालुद्दीन व सुपेला थाना स्टाफ़ को तत्काल पाइंटर लगाकर तस्दीक़ उपरांत कार्रवाई करने निर्देशित किया।

रेड कार्यवाही पर सूचना सही पाया गया और कमरा क्र 106 में दो लड़कियाँ एक लखऩऊ एवं एक कोलकाता से आकर उक्त कृत्य में पाई गईं। इनके साथ दलाल मनीष राधेश्याम सिंग ( 26) मोमिनपुरा शीतला चौक को हिरासत में लिया गया।

थाना सुपेला में पीटा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। होटेल संचालक स्टाफ़ की भूमिका का भी परीक्षण किया जा रहा है। देह व्यापार के मामले में संलिप्त पाये जाने पर उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लाइव भारत 36 न्यूज़
संभागीय ब्युरो
विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button