दुर्ग

जेल से जिला अस्पताल में भर्ती किन्नर बाथरूम की खिड़की से चकमा देकर फरार

दुर्ग:- बीते दिनों मर्डर के मामले में गिरफ्तार शंकर बुद्धे उर्फ काजल किन्नर जिला अस्पताल से फरार हो गया है। हत्या के मामले में जेल में बंद काजल किन्नर को खराब सेहत के चलते अस्पताल लाया गया था। इस दौरान चकमा देकर वह भाग निकला। फिलहाल कैदी के भागने की सूचना के बाद से ही पुलिस नाकेबंदी कर उसकी खोज में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक 2019 में काजल किन्नर ने छाया को अपने घर फोन करके खाने पर बुलाया था। इस दौरान दोनों ने मिलकर जमकर शराब भी पी थी। शराब के नशे में दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि काजल ने छाया के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। कुछ दिनों पहले उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच गुरुवार डॉक्टर और पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के बाथरूम में बनी खिड़की से कूदकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है


लाइव भारत 36 न्यूज़ संभागीय ब्युरो विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button