भिलाई

भिलाई यलो अलर्ट:हवा का एक गोल घेरा तैयार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, इसलिए बने बारिश के आसार


•अगले 48 घंटे जिले में भारी बारिश होने की संभावना।
•ज्यादा बारिश : औसत 106.1 मिमी का हो चुकी 266.5 मिमी

ट्विनसिटी में इन दिनों मानसून की मेहरबानी है। नार्मल स्थिति में अभी तक 106.1 मिमी पानी गिरना था। इसके स्थान पर अभी तक 266.5 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 151 फीसदी अधिक है। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात से लेकर बुधवार शाम तक 34.2 मिमी बारिश हुई। विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ट्विनसिटी में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वातावरण में नमी की अधिक मात्रा होने की वजह से अधिकतम तापमान में आंशिक कमी हो सकती है और पानी भी गिर सकता है। इस प्रकार सामान्य से ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बना है।

सुबह और शाम के समय हुई जिले में जमकर बारिश
बुधवार को ट्विनसिटी में सुबह और शाम को जमकर बारिश हुई। शाम 5.05 बजे से 5.35 बजे तक 2.6 मिमी पानी गिरा। वहीं रात से सुबह तक 31.6 मिमी पानी गिरा। सुबह 5.30 बजे पारा जहां 22.6 डिग्री सेल्सियस पर अटका था, वह दिन चढ़ने के साथ दोपहर 2.30 बजे तक 29.6 डिग्री तक चढ़ा। इसके बाद जैसे ही बारिश हुई, इसमें 2.4 डिग्री की कमी आई। शाम 6 बजे पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो ट्रफ लाइन बनी हुई है, इस वजह से बारिश हो रही
रायपुर मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि दो ट्रफ लाइन बनी हुई है। हवा का एक गोल घेरा भी बना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके कारण बुधवार को पानी गिरा है और गुरुवार को भी पानी गिरने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे के दौरान आकाश मेघमय रहेगा। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहेगी। गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

बादलों को मिला नमी का साथ तो जमकर बरसे
आसमान में सुबह से ही 100 फीसदी बादल छाए हुए थे। इस लगातार 8 किमी औसत प्रतिघंटे की गति से बही हवा का साथ मिलता रहा। एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। वातावरण में ठंडकता भी बनी हुई है। इन दोनों के मिलने से बारिश के लिए अनुकूल वातावरण बने। सुबह और शाम को पानी गिरा। बादलों की उपस्थिति की वजह से प्रकाश की तीव्रता बहुत कम रही। बारिश के आसार बने हुए हैं।

लाइव भारत 36 न्यूज़
ब्युरो चीफ़,दुर्ग डिविसन
विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button