कांकेर

किसानों की फसल सम्बंधी समस्याओ का समाधान क्राॅप डाॅक्टर एप के द्वारा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा कृषकों के हित मे क्रॉप डॉक्टर एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से किसानों को अपने खेतों की जोत के अनुसार सभी प्रकार के फसलों, मौसम तथा कीट व्याधि से संबंधित पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त हो सकती है। ई-हाट के द्वारा कृषक या महिला समूह अपने उत्पादों कैसे केंचुआ खाद ,बीज, पापड़ इत्यादि का विक्रय भी कर सकते हैं,  साथ ही क्रॉप डॉक्टर एप के द्वारा किसान कृषि वैज्ञानिकों से सीधे सम्पर्क कर फसलों से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी प्राप्त कर सकते हैं।  “CROP DOCTOR”  एप को एंड्राइड मोबाइल से प्ले स्टोर के माध्यम  से इंस्टाल कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के वरिष्ट वैज्ञानिक डाॅ. बीरबल साहू ने बताया कि कांकेर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण, संगोष्ठियों के माध्यम से कृषको को क्रॉप डॉक्टर एप के विषय में पूर्ण जानकारी प्रदाय की जाती है।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button