कोरिया


भाजपा महिला मोर्चा कोरिया ने महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं मामले की जॉच की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
भ्रष्टाचार में लिप्त है कांग्रेस सरकार – चम्पादेवी पावले

बैकुंठपुर — महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं मामले की जॉच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरिया द्वारा कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि ढाई वर्षो में कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कड़ी में महासमुंद के महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उपहार सामग्री की खरीदी और मई माह के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री में अनियमितता एवं विभाग द्वारा सन् 2018-19, 2019-20, 2020-21 साड़ी क्रय एक ही वर्ष में किया गया है, जिसको लेकर महिला बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले को प्रदेश सरकार के विरोध में धरना और अनशन पर बैठना पड़ा। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि, किसी अधिकारी को सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ा हो। आपको अवगत कराना उचित होगा कि, इन दोनों मामलों में ही लगभग 30 लाख से अधिक रकम का मामला प्रकाशन में आया है। ऐसे में अगर पूरे ढाई वर्षो में प्रदेश के सभी जिलो में हुई खरीदी की जॉच की जाये तो सैकड़ो करोड़ो के घोटालो की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है, अतः यह स्थिति अत्यन्त गंभीर एवं विचारणीय है। उक्त मामलो के खिलाफ जब अधिकारी द्वारा आवाज उठाई गई एवं शिकायत की गई तो शिकायत पर ध्यान देने के बदले कांग्रेस सरकार द्धारा उक्त अधिकारी को प्रताड़ित किया जा रहा है एवं जब अधिकारी सरकार के इस रवैये से परेशान होकर स्वंय के घर पर ही अनशन पर बैठ गये तब पुलिस द्वारा उन्हें बलपूर्वक उठाकर ले जाया गया एवं उनकी गिरफ्तारी कर ली गई, सम्पूर्ण घटनाक्रम से विदित होता है कि, एक ईमानदार अधिकारी की आवाज को दबाने की कोशिश राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है एवं उनको शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जो की निन्दनीय है। उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम का एवं सरकार के रवैये का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कोरिया पूरजोर विरोध करती है, इसके अंर्तगत प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की कार्य योजना अनुसार आज दिनांक 18 मई 2021 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरिया ने महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं मामले की जॉच की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती चम्पादेवी पावले,भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री जमुना पांडेय,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला नेताम,महामंत्री रेखा बोराल उपस्थित थे।
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती पावले ने बताया कि 19 मई 2021 को महिला मोर्चा द्वारा ब्लाक एवं तहसील मुख्यालयों में ज्ञापन सौंपा जावेंगा व दिनांक 20 मई 2021 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक जिले में महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता अपने-अपने निवास स्थान के सामने प्रदेश सरकार के विरोध में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेगी।

लाइव भारत36 न्यूज़ से अनिल पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button