भारतीय किसान संघ का विधुत विभाग के खिलाफ रोड़ पर बैठकर प्रर्दशन….20 मिनिट तक अवरुद्ध रहा भोपाल -गुना मार्ग…

विनय पटेल बैरसिया– भारतीय किसान संघ द्वारा नजीराबाद बैंक आफ इंडिया के सामने रोड़ पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया गया आपको बता दें की शुक्रवार को भारतीय किसान संघ तहसील नजीराबाद की बैठक सामुदायिक भवन में आहूत की गई थी जिसमें संघ की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पर चर्चा की जा रही थी वहीं इसी दौरान क्षेत्र के किसानों द्वारा बताया गया कि ग्राम पाड़ली में पिछले 15 दिनों से लाइट नहीं है इसके कारण पूरा गांव अंधेरे में है और छोटे-छोटे बच्चों को महिलाओं बुजुर्गों को छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह बात सुनते ही भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान बड़ी संख्या में भोपाल गुना मुख्य मार्ग बैंक ऑफ़ इंडिया नजीराबाद के सामने पहुंच गए और रोड पर बैठकर विधुत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया इस दौरान चर्चा में भारतीय किसान संघ जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि जब तक पाड़़ली गांव में लाइट की व्यवस्था नहीं हो जाती हम रोड पर से नहीं उठेंगे।किसानों के प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए आवागमन अवरुद्ध हुआ।वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने तुरंत धरना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला तत्पश्चात नायब तहसीलदार एम एल पंवार धरना स्थल पर पहुंचे और किसान संघ के लोगों के सामने ही विद्युत विभाग के जेई से इस विषय में चर्चा की जिसमें जेई द्वारा दो से तीन घंटे में लाइट शुरू करने की बात कही गई, जिसके बाद नायब तहसीलदार पंवार ने किसानों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया की तीन से चार घंटे में बिजली चालू कर दी जाएगी। इसके बाद किसान संघ द्वारा नायब तहसीलदार की बात मानते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त किया वहीं संघ की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। वही इस दौरान जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत ने बताया कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो सरकार के खिलाफ आगामी 21 तारीख को भारतीय किसान संघ द्वारा प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सोलंकी , मंत्री श्यामलाल कुशवाह , राजेंद्र सक्सेना,अखलेश पटेल,रवि मीणा सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।