शक्ति

जिला प्रशासन द्वारा गांधी जी के विचारों, सिद्वान्तों एवं जीवन दर्शन की आज के चुनौतियों पर विचारपूर्ण लेख आमंत्रित किया गया

सक्ती, 26 सितंबर। जिला कलेक्टर यशवंत कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तीर्थराज अग्रवाल द्वारा गांधी जयंती के 150वीं वर्षगाठ के समापन समारोह हेतु जिले के प्रबुद्व नागरिकों से वर्तमान कोरोना काल से उपजी परिस्थितियों में गांधी जी के विचारों की महत्ता संबंधी लेख प्रेषित करने का आहवान किया है।

ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म की 150वीं वर्षगाॅठ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्षभर तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया था। 2 अक्टूबर 2020 को सालभर तक चलने वाले समारोह का समापन होगा। इसी परिपेक्ष्य में ग्रामीण निकायों के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायतों में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की जयन्ती 2 अक्टूबर 2020 को मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत राष्ट्रपिता की मूर्ति/फोटो पर फूलमाला अर्पण के अतिरिक्त उनके भजनों का गान, विचारों पर चर्चा आदि कार्यक्रम रखा जायेगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम में कोविड-19 के सभी सुरक्षा प्रोटोकाॅल का पालन सुनिश्चित किया जाना है।

इसी परिप्रक्ष्य में जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा गाॅधी जी के विचारों, सिद्वान्तों एवं जीवन दर्शन की आज के चुनौतियों तथा विकास के संबंध में प्रासंगिकता से संबंधित विषयों पर विचारपूर्ण लेख आमंत्रित किया गया है। जिसके विषय होगें-

  1. सामयिक चुनौतियाॅ बनाम गाॅधी दर्शन।
  2. ‘‘नरवा, गरूवा, धुरवा, बारी‘‘ के परिपेक्ष्य में गाॅधी जी के ग्राम विकास का सपना।

उक्त में से किसी भी एक विषय अथवा दोनो विषयों पर लेख प्रस्तुत किया जा सकता है। लेख कि शब्द सीमा न्युनतम 500 शब्द एवं अधिकतम 2000 शब्द होनी चाहिए। लेख यथा संभव मौलिक हो तथा इस संबंध में उद्धोषणा भी अंकित करना होगा। लेख लिख कर उसे जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जांजगीर के ई-मेल [email protected] पर मेल अथवा वाट्सअप नं. 7049403030 पर पीडीएफ बनाकर भेज सकते है। लेख भेजने की अंतिम तिथि दिनांक 01.10.2020 है। चयनित लेखो को जिला प्रशासन द्वारा आन-लाईन प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा जिले से विभिन्न अवसरों पर प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित किया जावेगा।

लाइव भारत 36 न्यूज़ सक्ती संवाददाता तुषार कुर्रे की खास रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button