महिला सरपंच पति की ग्राम पंचायत के कार्यों मे दखल अंदाजी की हुई शिकायत। जशपुर जिले के इस ग्राम पंचायत का है मामला।….. जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप ने..
वैसे तो महिलाएं आज के ज़माने मे कई क्षेत्रों मे आगे बढकर नेतृत्व कर रहीं हैं। महिलाएं की सहभागिता बढ़ाने के लिए शासन के द्वारा समय समय पर कई प्रयास किया जाता रहा है। वर्तमान समय मे महिलाएं राजनीती के क्षेत्र मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है। इन्ही सब प्रयासों के वजह से आज महिलाएं बड़े शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों मे भी अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। जशपुर जिले के कई ग्राम पंचायतों मे भी महिला सरपंच बड़ी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभा रहीं हैं, लेकिन यदा कदा उनके कार्यों को प्रत्यक्ष या परोक्ष तरीके से उनके परिवारों के द्वारा प्रभावित किया जाता रहा है। ऐसा ही एक मामला जिले के फरसाबाहर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत केरसई से सामने आ रहा हैं, जिसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद कुलदीप क्षेत्र क्रमांक 14 के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर से की गयी है।
जब इस सम्बन्ध मे हमने सरपंच का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क ना हो सका।