जशपुर जिला

बगीचा के नये बीईओ होंगे अजय कुमार सिन्हा, जारी किया गया आदेश,

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर, के आदेश क्रमांक एफ 22-92/2022/20-दो नवा रायपुर, अटल नगर दिनांक 30.09.2022 के द्वारा अजय कुमार सिन्हा, व्याख्याता, शास. बहु.उ.मा.वि. अंबिकापुर, जिला- सरगुजा (छ.ग.) को प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड – बगीचा, जिला- जशपुर (छ.ग.) के पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश के परिपालन में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) के आदेश क्रमांक / 18888/स्था. 1/2022 अम्बिकापुर, दिनांक 20.12.2022 के तहत् संबंधित व्याख्याता संस्था से भारमुक्त हुए हैं।

आदेश के तहत् संबंधित अजय कुमार सिन्हा, व्याख्याता, शास. बहु.उ.मा.वि. अंबिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) के द्वारा दिनांक 21.12.2022 को इस कार्यालय में उपस्थित हुये। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर, के आदेश क्रमांक एफ 22-92/2022/20-दो नवा रायपुर, अटल नगर दिनांक 30.09.2022 के सरल क्रमांक-39 आर.एल. कोशले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा (निलंबित) एवं सरल क्रमांक – 46 में अजय कुमार सिन्हा, व्याख्याता, शास. बहु.उ.मा.वि. अंबिकापुर, जिला – सरगुजा (छ.ग.) नाम उल्लेखित होने के कारण कार्यालयीन पत्र क्रमांक / 9410 /स्था. 1 / 2022-23 जशपुर, दिनांक 26.12.2022 के द्वारा संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन, अटलनगर, नवा रायपुर (छ.ग.) को आवश्यक मार्गदर्शन हेतु पत्र भेजा गया था।

लोक शिक्षण संचालन इन्द्रावती भवन, अटलनगर, नवा रायपुर (छ.ग.) के पत्र क्रमांक /स्था। 1/राज. एबीईओ./74/2023/ 24 नवा रायपुर, दिनांक 16.01.2023 के परिपालन में कार्यभार ग्रहण किए जाने संबंधी पत्र प्राप्त होने पर अजय कुमार सिन्हा, व्याख्याता, शास। बहु.उमा.वि. अंबिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) को प्रभार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी , जिला- जशपुर करने (छ.ग.) के पद में पदभार ग्रहण हेतु आज दिनांक 17.01.2023 को मध्यान्ह कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी , जिला – जशपुर (छ.ग.) हेतु भारमुक्त किया जाता है।

कार्यालय कलेक्टर, जिला- जशपुर (छ.ग.) आदेश के क्रमांक / जि.शि.अधि./शिक्षा-स्था. 01/2022-23/8932 जशपुर, दिनांक 13.12.2022 के द्वारा हेमन्त कुमार नायक, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला, जिला – जशपुर (छ.ग.) को प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड-बगीचा के पद से भारमुक्त किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button