बलौदा बाजार

छ.ग. राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सहित सदस्यों का पदभार एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 नवंबर को

बलौदाबाजार,19 नवंबर 2022/छ.ग. शासन द्वारा छ.ग. राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड रायपुर के नियुक्त अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यो का शपथ ग्रहण समारोह 21 नवम्बर 2022 दोपहर 12 बजे छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, तेलीबांधा चौक रायपुर में आयोजन किया जा रहा है। जहाँ नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय श्री विद्याभूषण शुक्ला जिला बलौदा बाजार,उपाध्यक्ष श्री आलोक चंद्राकर जिला महासमुंद एवं सदस्यगण श्री मदनमोहन खण्डेलवाल जिला-धमतरी,श्री नारायण खंडेलिया जिला-जांजगीर चांपा, श्री दानेश्वर साहू जिला – बेमेतरा,श्री करण देव जिला-सुकमा, श्री संजय जैन जिला- मोहला – मानपुर – अं चौकी एवं श्री मदन देवांगन जिला-रायपुर का नाम सम्मलित है।शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि माननीय श्री रविन्द्र चौबे जी मंत्री,कृषि विकास एवं किसान कल्याण,पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,अध्यक्ष माननीय महामण्लेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी, अध्यक्ष छ.ग. राज्य गौसेवा आयोग, विशेष अतिथि माननीय श्री गिरीश देवांगन जी,अध्यक्ष छ.ग. राज्य खनिज विकास निगम, एवं माननीय श्री रामगोपाल अग्रवाल जी, अध्यक्ष छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button