सरायपाली को जिला बनाने की कमान सम्हाला जिला निर्माण समिति ने
सरायपाली को जिला बनाने के लिए जिला निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली की आवश्यक बैठक फुलझर हास्टल सरायपाली में रखी गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमर बग्गा अध्यक्षता जयदेव भोई, विशिष्ट अतिथि टिकेश्वर मिश्रा, तिलक प्रसाद साहू, गांडाराय साहू मंचासीन रहे।सरायपाली को जिला बनाने के लिए लोगों ने अपने विचार रखे।सर्वप्रथम यशस्वी वरिष्ठ नेता अमरनाथ बग्गा ने कहा कि सरायपाली के सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जिला निर्माण के लिए अपनी महती भूमिका निभानी चाहिए,
साथ ही जिले निर्माण के होने वाले फायदों के बारे में लोगों को बताना चाहिए।आगे मनोज राय वि.खंड अध्यक्ष सहा शिक्षक फेडरेशन ने जिला निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।अगली कड़ी में जयदेव भोई अध्यक्ष संवरा समाज ने कहा कि सरायपाली को जिला बनाने के लिए हमें संघर्ष की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। मीनकेतन पटेल सरपंच प्रतिनिधि कलेंडा ने कहा कि सरायपाली से महासमुंद की दूरी 120किमी है फिर भी जिला न बनना सोचनीय विषय है। राजेश प्रधान ने कहा कि हमें बसना सांकरा और सरायपाली के लोगों को जोड़ना है,न कि तोड़ना। गांडाराय साहू जो मरार पटेल समाज के सचिव हैं ने कहा जिले निर्माण के लिए हर मापदंड पर सरायपाली खरा उतरने के बाद भी जिला न बनना यहां की जनता के साथ विश्वासघात हो रहा है।सुंदर लाल डडसेना ने अपनी कविता के माध्यम से फुलझर की सांस्कृतिक विरासत का वर्णन करते हुए कहा कि फुलझरिया संस्कृति को बचाना है,सरायपाली को जिला बनाना है। टिकेश्वर मिश्रा ने कहा जिला निर्माण के लिए हमें हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए,चाहे तो धरना प्रदर्शन अनशन करना पडे चाहे चुनाव बहिष्कार का भी रुख अख्तियार कर सकते हैं।शैलेंद्र कुमार नायक ने कहा कि फुलझर क्षेत्र के बौद्धिक राजनीतिक और प्रशासनिक वर्ग के लोगों को मिलकर जिला निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।रेखा पुरोहित ने कहा कि जिले निर्माण के लिए हमें रणनीति बना कर निरंतर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।तिलक प्रसाद साहू ने कहा कि हमें जिला निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए,लोगों की इच्छाशक्ति को जागृत कर जीत की ओर कदम बढ़ाना होगा आगे कहा जो ठान ले वो जीत जाता है।जिला निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली के संयोजिका एवं समग्र अघरिया समाज की प्रदेशकोषाध्यक्ष अनिता चौधरी पटेल ने कहा कि जिला निर्माण से किसी एक वर्ग को फायदा नहीं होगा सभी वर्ग को मिलकर जिला निर्माण के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा अध्यक्ष सुशील भोई,समग्र अघरिया समाज अध्यक्ष रोहित दास नायक,नोडल प्राचार्य संघ अध्यक्ष सी. एल. पुहुप ,क्युन्स ग्रुप अध्यक्ष वंदना सतपथी, माता सावित्री बाई फुले समूह सचिव निरूपमा देवता ,खिरोद सिदार,स्वर्ण सिंह सलुजा(पार्षद) शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन राजाराम पटेल और सुंदर लाल डडसेना मधुर ने किया।