राजनांदगांव

चेतन भानुशाली को दोबारा मिली राजनांदगाँव विस की कमान

राजनांदगाँव:-युवक कांग्रेस की नई नियुक्तियों में राजनंादगांव विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चेतन भानुशाली को दोबारा जिम्मेदारी मिली है। राजनंादगांव में वह लगातार विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ मुखर रहते जनहित में संघर्ष करते रहे हैं। उनके पास भी युवाओं की अच्छी टीम है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता जितेन्द्र मुदलियार की पसंद पर संगठन ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। चेतन सामाजिक सरोकार से जुड़े मसलों में काफी आगे रहे हैं। रक्तदान, कोविड-19 काल में जरूरतमंदों की मदद करने के अलावा उन्होंने दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य किया है। यही कारण है कि चेतन एक सशक्त युवा चेहरे माने जाते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि उनकी लगातार सक्रियता के चलते राजनांदगांव विधानसभा में उनका विकल्प संगठन को नहीं मिला, इसलिए उनकी पुन: ताजपोशी की गई।


लाइव भारत 36 न्यूज़ से संभागीय ब्युर
विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button